भाजपा सरकार से जनता है त्रस्त : सुनील साहू
गाजीपुर: शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में नगर के वार्ड नं. 23 नबाबगंज में वार्ड अध्यक्ष मुहम्मद इस्लाम के आवास पर बैठक की गयी। जहां मुहल्ले की समस्याओं को लेकर सभी आमजन की बातों को सुना गया। साथ ही उसके निराकरण के लिए शीघ्र आश्वासन दिया गया है। शहर अध्यक्ष सुनील साहू कहा कि आज देश की हालात जो है, वह उसके बारे में आप जानते ही होंगे। बीजेपी सरकार से जनता त्रस्त हो गयी है।
बताया कि कांग्रेस सभी गरीबों की लड़ाई लड़ रही है। चाहे वह किसान हो, मजदूर हो, बेरोजगार हो या फिर कोई भी आमजन। सभी के हितों के बारे में कांग्रेस पार्टी सोचती है। भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संगठन की मजबूती बहुत जरूरी है। इसलिए यह पार्टी ‘संगठन सृजन अभियान’ के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास कर रही है। संगठन मजबूती नहीं रहेगा, तो जनता की लड़ाई कैसे लड़ी जायेगी। कहा कि मैं यह वादा करता हूं कि आपका सभी कार्य होगा, यह मैं विश्वास दिलाता हूं। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश राय ने कहा कि जैसे-जैसे देश में बेरोजगारी बढ़ रही है, वैसे ही वैसे मोदी सरकार की शाख गिरती जा रही है। ऑल इंडिया ड्राइवर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष साजिद अली शाह को शहर अध्यक्ष ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करायी। इसके बाद ‘संगठन सृजन अभियान’ का फार्म भरवाया गया। यह कार्य शहर महासचिव व वार्ड नंबर-23 नवाबगंज के सह प्रभारी शक्ति आनंद ने किया। इस मौके पर महासचिव व पूर्वी जोन प्रभारी सदानंद गुप्ता, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष माधव कृष्ण, मुहम्मद इस्लाम, फिरोज अहमद, अरुण वर्मा, शमसुद्दीन, मुलखत, गौतम कुमार, चुन्नी, जय विजय गुप्ता, वसीम अंसारी, राशिद हाशमी, साजिद अली शाह, वार्ड अध्यक्ष अवधेश साहू, महासचिव भैयालाल पाण्डेय, महासचिव अनुराग पाण्डेय, प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता वार्ड नंबर-23 के वार्ड अध्यक्ष मुम्मद इस्लाम व संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु श्रीवास्तव ने किया।