2 बेजुबान बरामद 1 पशुतस्कर गिरफ्तार
गाजीपुर। जमानियां कोतवाली पुलिस ने गुरूवार की देर रात माइनर नहर पुलिया के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो बछड़ा बरामद किया। संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया गया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में अपराधियों एवं गो तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रात में उपनिरीक्षक संतोष कुमार पलिस कर्मियों के साथ भ्रणणशील थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रात करीब डेढ़ बजे हेतिमपुर माइनर नहर पुलिया के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। कोतवाल ने बताया कि उसके कब्जे से दो बछड़ा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त क्षेत्र के बुद्धिपुर निवासी एबरार कुरैशी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक के साथ कांस्टेबल बलवंत सिंह, कां. रत्नेश कुमार, कां. विपिन कुमार तिवारी, कां. अरविंद कुमार और कांस्टेबल सागर भारतीया शामिल रहे।