सुरहुपुर में गरजी करणी सेना, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
गाजीपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की बैठक मनिहारी ब्लाक के सुरहुपुर गाँव मे आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्वांचल प्रभारी विनोद सिंह व विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह थे। बैठक में राजपूतो की एकता पर बल दिया गया। सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने श्री राजपूत करणी सेना की शपथ लेकर सदस्यता ली।
सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्वांचल प्रभारी विनोद सिंह ने कहा कि राजपूतों का शानदार और गौरवशाली इतिहास रहा है। हमे अपने बच्चों में इसे बताने की जरूरत है। अब तलवार के साथ कलम भी चलाने की आवश्यकता है। मंडल प्रभारी राहुल सिंह ने महा राणा प्रताप की शौर्य गाथा का वर्णन करते हुए युवा राजपूतों को उनके बताए मार्ग पर निर्भीक होकर चलने को कहा।
चंदौली जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह रिंक्कू ने शुशांत सिंह राजपूत की हत्या पर रोष प्रगट करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तुलसी ने योगी सरकार में हो रही राजपूतों की हत्या पर खेद प्रगट किया।
बैठक में मुख्य रूप से मण्डल महामंत्री रणविजय सिंह, मंडल सचिव सुनील सिंह जिला संगठन मंत्री श्री कृष्ण कांत सिंह वाराणसी जिला अध्यक्ष आलोक सिंह जिला सह प्रभारी देवेंद्र सिंह युवा जिला अध्यक्ष गौरव सिंह जखनिया विधान सभा प्रभारी विनीत सिंह धर्मेंद्र सिंह बलक अध्यक्ष किशन सिंह, अक्षत सिंह, सुभाष चंद्र सिंह, ऋषिकेश सिंह, बिरनो ब्लाक की करणी सेना समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।