BJP नेताओं ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाया नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जयन्ती
गाजीपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के जयन्ती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा की तुम मुझे खून दो मै तुझे आजादी दूंगा के नारे को बुलंद कर स्वतंत्रता संग्राम को एक नयी दिशा और गति देने वाले कर्मवीर योद्धा नेता जी सुभाषचन्द्र बोस भारतीय जनमानष के हृदय मे आज भी विद्यमान है। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के 125 वीं जयंती को भारतीय जनता पार्टी ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय टैक्सी स्टैंड पर नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता की अध्यक्षता मे आयोजित विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि त्याग, तपस्या और बलिदान का अनुकरणीय उदाहरण नेता जी का जीवन रहा है। राष्ट्र प्रेम की धधकती ज्वाला इनके हृदय को फौलादी बनाते हुए स्वतंत्रता संघर्ष को एक अलग निर्णायक दिशा प्रदान की, जिसे यह देश कभी भुला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि स्वार्थ और लिप्सा से दूर सुभाषचन्द्र बोष सच्चे राष्ट्र वादी नेता थे। नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि सुभाषचंद्र बोष के व्यक्तित्व तथा कृतित्व की प्रासंगिकता आज भी उतनी ही महत्वपूर्ण जितनी आजादी के दौरान थी। जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने कहा कि नेताजी आज भी जन जन के हृदय मे राष्ट्र प्रेम के प्रति विद्यमान है। गोष्ठी को जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, अच्छे लाल गुप्ता, अखिलेश सिंह ने भी सम्बोधित किया। इससे पहले भाजपा नेताओं ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा के नेतृत्व मे विशेश्वरगंज टैक्सी स्टैंड स्थित नेता जी सुभाषचंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सुमन अर्पित करते हुए नेता जी सुभाषचन्द्र बोस के सम्मान मे नारे लगाए। इस अवसर पर अमरनाथ दूबे, समरेन्द्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, रामेश्वर तिवारी, अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, सुनील यादव, नन्दू कुशवाहा, संतोष यादव, अतुल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष रासबिहारी राय ने किया।