आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल भाजपा : भानु प्रताप सिंह
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी विभाग, प्रकोष्ठ, प्रकल्प एवं मोर्चा पदाधिकारियों और जिला पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अध्यक्षता में अलग-अलग जिला कार्यालय पर हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि सेवा के प्रति सदैव समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं के कार्य क्षमता, महामनिषियों के विचारों और नेताओं के कुशल मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के माध्यम से हम जनता के बीच रोज रोज पहुंचते रहे हैं। इससे संगठन की छवि अन्य राजनीतिक दलों से अलग है। उन्होंने कहा कि हम लोग अपने निजीगत कार्यों के सिद्धी के लिए सत्ता को प्राप्त नहीं करते हम जनता की सेवा और समाज के कमजोर व अंतिम व्यक्ति के सुख और समृद्धि के लिए कार्य करते हैं। बताया कि महात्मा गांधी की जयंती पर दो अक्टूबर को पार्टी स्वच्छता का विशेष अभियान चलायेगी। जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सम्मान और समृद्धि का जो इतिहास रच रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के बूथ से लेकर राष्ट्रीय टीम में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का त्याग, तपस्या, बलिदान का परिणाम है। कहा कि हमारे नेतृत्व की सराहना आज पूरा विश्व कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी जिस अभियान को लेकर चल रही है, उसके प्रति हमारी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। भारत के मान-सम्मान और राष्ट्र की एकता-अखंडता के साथ देश के नव निर्माण के लिए कार्य कर रहे हैं। इस दौरान जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, हरिनाथ सोनकर, श्यामराज तिवारी, अवधेश राजभर, अखिलेश सिंह, अच्छे लाल गुप्ता, व्यासमुनी राय, सुरेश बिंद, ओमप्रकाश गुप्ता, रूद्र प्रताप सिंह, मनोज बिंद, गुलाम कादिर राईनी, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता, राजन प्रजापति, धनेश्वर बिंद, गोपाल राय, विनीत शर्मा, विष्णु प्रताप सिंह, रविन्द्र श्रीवास्तव, प्रमोद वर्मा, अमरनाथ दुबे, अमरेश गुप्ता, संकठा मिश्रा, किरन सिंह, कंचन गिरी, सुनीता सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।