युवा व्यापारी की हत्या को लेकर सपाइयों ने निकाला कैंडिल मार्च
– मृतक की पत्नी से कानपुर मुलाकात करने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
गाजीपुर। दूसरी पार्टी को गुंडा बताने वाले योगी सरकार के गृह जनपद में युवा व्यापारी मनीष गुप्ता की पुलिस द्वारा इंकाउटर किये जाने को लेकर हताश व बेबस मृत व्यापारी की पत्नी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से न्याय की गुहार लगायी है। जहां सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को मृत व्यापारी की पत्नी से मिलने उनके जनपद कानपुर में गए। जहां इस दु:ख की खड़ी में पीड़ित परिजनों के साथ मजबूती से खड़े रहने का भरोसा दिलाया। मनीष गुप्ता की पत्नी से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया। व्यापारी मनीष गुप्ता की पत्नी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भरोसा जताते हुए कहा कि युवा व्यापारी की पुलिस फर्जी हत्या से जनता में सरकार के कानून व्यवस्था पर भरोसा उठ गया है। वहीं इस हत्याकांड को लेकर सदर विधानसभा क्षेत्र के नंदगंज बाजार में सत्येंद्र यादव सत्या के नेतृत्व में शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाल कर सरकार की निरंकुशता का विरोध जताया गया। इस दु:ख पर समाजवादी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता साथ हैं और इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने किया। इसमें उपस्थित सदर विधानसभा के सभी कार्यकर्ता और जनता के साथ समाजवादी पार्टी के कोषाध्यक्ष रामबचन यादव व महासचिव अशोक बिंद, कैंडल मार्च में शिरकत किए इस निरंकुश सरकार से जनता अब उब चुकी है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। लगातार हत्या पर हत्या हो रही है। मुख्यमंत्री का गृह जनपद गोरखपुर जब सुरक्षित नहीं है, तो पूरे प्रदेश की तो बात ही अलग है। जनता अब इनके मंसूबे को जान चुकी है। जनता अब अपना समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भरोसा जताती है और अगली सरकार समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में बनेगी, सुशासन, शिक्षा, विकास कर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनायेगी।