व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा का मजबूत संगठन : विक्रम सिंह
गाजीपुर। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक शनिवार को पार्टी जिला कार्यालय पर हुई। इसका शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विक्रम सिंह ने कहा कि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा का भारतीय जनता पार्टी का मजबूत संगठन है। व्यापार वर्ग के लोग हमेशा से भारतीय जनता पार्टी के साथ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी भी व्यापारियों की सदैव ख्याल रखती आ रही है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने अब तय किया है कि वह अपनी इकाई हर मंडल, हर बाजार तक बनाएगी और आने वाले दिनों में बूथ स्तर तक काम करेगी। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रमोद वर्मा ने कहा संगठन की जो मंशा है व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा उसके अनुरूप काम किया जाएगा। जनपद के सभी मंडलों में बाजारों में व्यापार प्रकोष्ठ का गठन होगा। व्यापारियों की कोई कहीं समस्या है, इसका संज्ञान लिया जाएगा और उन बातों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा और उसका निदान किया जाएगा। वर्मा ने कहा जनपद के हर व्यापारी निर्भीक होकर अपना कारोबार करें, अगर कहीं कोई समस्या है तो वह वह भाजपा जिला अध्यक्ष एवं जिले के संबंधित पदाधिकारियों से अपनी बात रखें, उसका निदान किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी हमेशा व्यापारियों के साथ है। बैठक में आये अतिथियों का स्वागत जिला संयोजक द्वारा स्मृति चिन्ह एव माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय सहसंयोजक विजय जायसवाल, कृष्ण प्रताप, उपभोक्ता समिति के सदस्य ओम प्रकाश गुप्ता, जिला सहसंयोजक श्याम बली मद्देशिया, अशोक गुप्ता, व्यापारी नेता यशवंत वर्मा, अरुण गुप्ता, भानु केसरी, अभिषेक मद्धेशिया, रवि वर्मा, उपेंद्र यादव, चंदन वर्मा सहित प्रमुख व्यापारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।