दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के चोचकपुर तिराहा से चेकिंग के दौरान दुष्कर्म के आरोपित आकाश पाण्डेय व ईशु शर्मा ग्रामसभा नारी पचदेवरा को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता पायी। अभियुक्त पाक्सो एक्ट में शनिवार की भोर लगभग साढ़े चार बजे के आस-पास उप निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। चोचकपुर तिराहा पर संदिग्ध अवस्था में उसे खड़ा देख आरोपित को पुलिस ने पूछताछ के दौरान चिन्हित कर लिया। इसके बाद उसे थाना लाकर आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल नागेन्द्र कुमार, आश्रित कुमार, दीपक कुमार रहे।