दस हजार इनामियां प्रेमचंद भारती गिरफ्तार
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर गाजीपुर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार मौर्या थाना कोतवाली गाजीपुर, उ0नि0 रामाश्रय राय प्रभारी चौकी रजागंज थाना कोतवाली गाजीपुर मय हमराह का0 आशुतोष सिंह, का0 हरेन्द्र यादव, का0 कृष्णमुरारी मल्ल द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 187/2022 धारा 2/3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली गाजीपुर में वाछिंत तथा 10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी प्रेमचन्द्र भारती पुत्र गिरधारी राम निवासी सकरताली थाना कोतवाली गाजीपुर उम्र 39 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ बरामद किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली गाजीपुर पर अभियुक्त प्रेमचन्द्र भारती उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 248/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त –
(1) प्रेमचन्द्र भारती पुत्र गिरधारी राम निवासी सकरताली थाना कोतवाली गाजीपुर ।
बरामदगी –
एक अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
आपराधिक इतिहास अभि0 –
(1) .मु0अ0सं0 693/2015 धारा 8/21 NDPS एक्ट थाना सुहवल गाजीपुर ।
(2) . मु0अ0सं0 1122/2015 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना सुहवल गाजीपुर
(3) .मु0अ0सं0 17/2022 धारा 8/21/22 NDPS एक्ट थाना कोतवाली गाजीपुर
(4) .मु0अ0सं0 187/2022 धारा 2/3(1) गैगस्टर एक्ट थाना कोतवाली गाजीपुर
(5) मु0अ0सं0 248/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली गाजीपुर
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस अधि0/कर्म0गण का नाम
1- प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार मौर्या थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर
2- उ0नि0 रामाश्रय राय प्रभारी चौकी रजागंज थाना कोतवाली गाजीपुर
3- का0 आशुतोष सिंह थाना कोतवाली गाजीपुर
4- का0 हरेन्द्र यादव थाना कोतवाली गाजीपुर
5- का0 कृष्ण मुरारी मल्ल थाना कोतवाली गाजीपुर